महामंडलेश्वर स्वामी प्रज्ञानंद का दिल्ली में निधन कटंगी प्रज्ञाधाम में दी जाएगी सोमवार को सुबह समाधि

जबलपुर । महामंडलेश्वर संत प्रज्ञा मिशन के संस्थापक, कटंगी की माटी से जुड़े स्वामी प्रज्ञानंद महाराज का शनिवार को दोपहर तीन बजे के लगभग दिल्ली के साकेत मार्ग स्थित प्रज्ञाधाम आश्रम में निधन हो गया। स्वामी प्रज्ञानंद के निधन की खबर से कटंगी सहित समूचे जबलपुर में शोक की लहर दौड़ गई। कटंगी में जन्मे स्वामी प्रज्ञानंद महाराज ने देश ही नहीं विदेश में भी धर्म ध्वजा फहराई, धर्म के पथ पर चलने वाले महान संत स्वामी प्रज्ञानंद महाराज इन दिनों अपने दिल्ली के साकेत मार्ग स्थित प्रज्ञाधाम आश्रम में रहे। जहां पर दोपहर तीन बजे के लगभग अचानक निधन हो गया, महाराजश्री के निधन की खबर कटंगी सहित समूचे देश में फैल गई, जिसने भी इस दुखद समाचार को सुना तो वह स्तब्ध रह गया। खबर यह भी है कि उनकी पार्थिव देह को दिल्ली से जबलपुर स्थित कटंगी जन्म स्थली लाया जाएगा, जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
राजसूय यज्ञ के लिए प्रसिद्ध
प्रज्ञानंद महाराज ने अनेक वर्षों से कटंगी में प्रतिवर्ष निर्धारित समय पर राजसूय यज्ञ करवाने के लिए भी जाने जाते हैं। उनके इस भव्य आयोजन में देश के कई हिस्सों से लोग शामिल होने आते थे। वहीं पूरे जिले से श्रद्धालु उनके इस आयोजन में शामिल होना गर्व की बात समझते थे। उन्होंने विश्व के सेंटर माने जाने वाले कटंगी के पास स्थित स्थल पर भव्य स्मारक बनाने के लिए भी तैयारी की थी जो नहीं हो पाई।