शिव का महाराज मंत्रिमंडल

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल विस्तार गुरुवार को हो गया। भाजपा से 8 बार के विधायक गोपाल भार्गव ने सबसे पहले शपथ ली। 20 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्री बनाए गए हैं। राजभवन में इन मंत्रियों को कार्यवाहक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शपथ दिलाई। कैबिनेट में भाजपा के 12, सिंधिया गुट के 5 और कांग्रेस छोड़कर आए 3 नेताओं को मंत्री बनाया गया। राज्यमंत्रियों में सिंधिया समर्थक अधिक हैं। उपचुनाव का दिखा प्रभाव : 28 मंत्रियों की शपथ के साथ ही शिवराज मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 33 हो गई है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 22 पूर्व विधायकों में से 14 को मंत्री बनाया गया है। वहीं, भाजपा के 104 विधायकों में से 19 को शपथ दिलाई गई। 3 विधायक पहले से मंत्री हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में आगामी समय में होने वाले उपचुनाव का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिली, क्योंकि ग्वालियर-चंबल संभाग की 16 सीटों पर उपचुनाव है। यहां से 8 मंत्री बनाए गए हैं।
नई टीम में 28 नए मंत्री, 20 कैबिनेट, 8 राज्यमंत्री सिंधिया के 9 और समर्थक बने मंत्री, कुल 11 मंत्री हुए प्रदेश में कुल 35 मंत्री बन सकते हैं, ऐसे में एक की गुंजाइश बाकी।