मेजर जनरल त्रिपाठी ने संभाली पश्चिम मप्र के सब एरिया की कमान

भोपाल। मेजर जनरल वीके त्रिपाठी ने सेना के भोपाल स्थित पश्चिम मप्र, सब एरिया के जीओसी के रूप में कमान संभाली। उन्होंने मेजर जनरल एनआर इंदूरकर एसएम से पदभार ग्रहण किया, उनकी नियुक्ति पुणे में की गई है। मेजर जनरल त्रिपाठी को 1988 में रेजीमेंट आॅफ आर्टलरी में कमीशन मिला था। वे पूर्वोत्तर और जम्मू कश्मीर के कठिन वातावरण में कार्य कर चुके हैं। वे भोपाल में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सरकारों से समन्वय बनाएंगे।