मलाइका ने अर्जुन के बर्थ डे पर शेयर की इंस्टा स्टोरी

मलाइका ने अर्जुन के बर्थ डे पर शेयर की इंस्टा स्टोरी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने 26 जून को अपना 35वां जन्मदिन मनाया। मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन के लिए प्यारा मैसेज लिखा है।मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पुरानी तस्वीर लगाई है। मलाइका ने स्टोरी में एक और तस्वीर पोस्ट की है। यह अर्जुन की फोटो है और इसमें मलाइका ने लिखा है, हैप्पी बर्थडे माय सनशाइन। उन्होंने अर्जुन के साथ हाथ में हाथ डाले तस्वीर पोस्ट की थी। इस फोटो में उनकी कॉमन फ्रेंड भी नजर आ रही है, क्योंकि उसका भी जन्मदिन है। वहीं अर्जुन ने भी मलाइका के बर्थडे पर उन्हें किस करते हुए तस्वीर शेयर की थी। अर्जुन के बर्थडे पर उनकी बहन अंशुला ने भी इमोशनल पोस्ट किया है।