केरल में मानसून ने दस्तक दी, इस साल रहेगा सामान्य

केरल में मानसून ने दस्तक दी, इस साल रहेगा सामान्य

नई दिल्ली। भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। केरल तट पर दक्षिण पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। वहीं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने बताया कि इस साल मानसून सामान्य रहेगा। जून से सितंबर के बीच में होने वाली बारिश 102% तक रहेगी। इस बीच अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वी-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में समुद्र में स्थिति बिगड़ने की संभावना है। ऐसा ही कुछ अगले 48 घंटों में पूर्वी-मध्य और दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, कर्नाटक-गोवा तट पर होने की उम्मीद है। वहीं मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र और केरल तट पर समुद्र में न उतरें।