आजाद भारत के इतिहास का सबसे काला समय था आपातकाल सांसद

जबलपुर । आपातकाल के 45 वें बर्ष को भाजपा ने काले दिवस के रूप में मनाते हुए रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया एवं आपातकाल के समय जिन्होंने यातनाएं झेली,संघर्ष किया ऐसे लोकतंत्र सेनानियों और मीसाबंदियों का सम्मान किया। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद राकेश सिंह ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास का सबसे काला समय आपातकाल था। आपातकाल के समय में लोगों ने यातनाएं, प्रताड़नाएं झेली और इतना सब कुछ सिर्फ एक परिवार ने सत्ता में काबिज रहने के लिए किया। इसका विरोध करने में सबसे ज्यादा किसी का योगदान था तो वह हमारे लोकतंत्र सेनानियों और मीसा बंदियों का योगदान था। इस अवसर पर संबोधन देने वालों में नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर,विधायक अजय विश्नोई, पूर्व मंत्री शरद जैन, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, पूर्व महापौर प्रभात साहू,विधायक अशोक रोहाणी,सुशील तिवारी इंदु, नंदिनी मरावी, पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे मंचासीन थे।