न मच्छी बाजार वैकल्पिक मार्ग बना, न जवाहर मार्ग सुधरा

न मच्छी बाजार वैकल्पिक मार्ग बना, न जवाहर मार्ग सुधरा

इंदौर। शहर के सबसे व्यस्त जवाहर मार्ग की टैÑफिक व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम, टैÑफिक पुलिस और जिला प्रशासन ने तरह-तरह के प्रयोग किए, लेकिन एक भी प्रयोग सफल नहीं हुआ और आज भी जवाहर मार्ग की व्यवस्था नहीं सुधरी है। प्रतिदिन लगने वाले वाहनों के जाम से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जवाहर मार्ग के लिए निगम ने मच्छी बाजार क्षेत्र को वैकल्पिक मार्ग के लिए रास्ता निकाला है। यहां पर उसने 80 फीट चौड़ी सड़क के लिए दो सौ से भी अधिक मकान तोड़े, लेकिन सालभर हो गया है न तो मच्छी बाजार वैकल्पिक रूप में स्थापित हो पाया है और न ही जवाहर मार्ग की व्यवस्था सुधरी है। मच्छी बाजार के चौड़ीकरण का काम तो चल रहा है, लेकिन कब तक तैयार होगा इसकी तिथि किसी अफसर के पास नहीं है। 

वाहनों ने दम निकाल दिया

जवाहर मार्ग का बीते दो दशक में शहर का जिस तेजी से विस्तार हुआ और जिस गति से शहर में वाहनों की संख्या में इजाफा हुआ, उसने जवाहर मार्ग का दम निकाल दिया। हालांकि नगर निगम प्रशासन और इंदौर विकास प्राधिकरण ने काफी सड़कें बनार्इं और पुरानी सड़कों का चौड़ीकरण भी शहर में हुआ है। यह काम आज भी जारी है, पर इसके बावजूद न तो सड़क से बोझ कम हुआ न यातायात में सुधार हो पाया। 

10 साल से चल रहा प्रयास

निगम ने जब जवाहर मार्ग को चौड़ा करने के लिए प्लान तैयार किया था, तब यह बात सामने आई थी कि गंगवाल बस स्टैंड से सरवटे बस स्टैंड तक 80 फीट चौड़े रोड की बाधा दूर होने के बाद शहर को एक नया और व्यवस्थित मार्ग मिल जाएगा और सघन यातायात के बोझ से कराहते जवाहर मार्ग को भी राहत मिलेगी, लेकिन अभी ऐसा कुछ नहीं हुआ है। आज भी जवाहर मार्ग हजारों वाहनों का बोझ झेल रहा है। जवाहर मार्ग को व्यवस्थित करने के लिए दस सालों में कितने ही अफसरों, विशेषज्ञों और इंजीनियरों ने इस पर गहन अध्ययन किया, लेकिन कोई भी ठोस उपाय नहीं निकल पाया है। 

इसलिए तोड़े मच्छी बाजार

क्षेत्र के मकान निगम ने जवाहर मार्ग से टैÑफिक का बोझ कम करने के लिए मच्छी बाजार क्षेत्र को वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिए 80 फीट सड़क बनाने का निर्णय लिया। यह निर्णय होने के बाद नगर निगम और जिला प्रशासन ने 80 फीट सड़क के लिए इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मुहिम चलाकर मकान तोड़े हैं। हालांकि निगम ने सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू किया है, लेकिन यह मार्ग कब तक तैयार होगा, इस पर कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं है। 

पौने तीन किमी के जवाहर मार्ग का बेहाल यातायात