टाइगर ही नहीं उनकी मां आयशा को भी पसंद है दिशा पाटनी

दिशा पाटनी बॉलीवुड में तेजी से अपने पैर जमा रही हैं। 13 जून 2020 को दिशा अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। यूं तो दिशा बॉलिवुड में सभी की चहेती हैं, लेकिन टाइगर श्रॉफ की फैमिली और सलमान खान से उनकी नजदीकी खास है। ऐसे में दिशा के बर्थडे पर टाइगर की फैमिली से रिऐक्शन नहीं आए ऐसा मुश्किल हैं। टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने एक स्वीट मेसेज के साथ दिशा को बर्थडे विश किया है। आयशा ने इंस्टाग्राम पर दिशा संग अपनी एक फोटो शेयर की है। फोटो में दिशा और आयशा दोनों स्माइल करती दिखाई दे रही हैं। फोटो के साथ आयशा ने लिखा, 'हैपीएस्ट बर्थ डे दीशू।' देखें, आयशा श्रॉफ की यह पोस्ट: वैसे जब मां आयशा ने दिशा को बर्थडे विश किया है तो टाइगर भी कैसे पीछे रहते। उन्होंने दिशा का एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। वीडियो के साथ टाइगर ने लिखा, '3 वॉफल्स और 3 पैन केक के बाद... हैपी बर्थडे रॉकस्टार दिशा पाटनी।' वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी अपनी अगली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड' भाई में सलमान खान के साथ नजर आएंगी।