शेक्सपियर फेस्टिवल में हुआ ऑनलाइन क्विज

शेक्सपियर फेस्टिवल में हुआ ऑनलाइन क्विज

I AM BHOPAL  क्लब लिटराटी ने हर साल की तरह इस साल भी प्रसिद्ध लेखक व नाटककार विलियम शेक्सपियर की बर्थ एनिवसिरी पर 'भोपाल शेक्सपियर फेस्टिवल' का आयोजन किया। चार दिवसीय इस फेस्टिवल को इस साल सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन को नजर में रखते हुए ऑनलाइन ही आयोजित किया गया। क्लब की प्रेसिडेंट डॉ. सीमा रायजादा ने बताया कि मौजूदा स्थिति को मद्देनजर  रखते हुए इस बार इस फेस्टिवल की थीम 'योर्स वर्चुअली - विलियम शेक्सपियर' रखी गई है। 26 अप्रैल तक चलने वाले इस चार दिवसीय ऑनलाइन महोत्सव का गुरूवार को पहला दिन था 'विल पॉवर- द शेक्सपियर क्विज' का आयोजन किया गया। क्लब लिटेराटी की टीम बताती है कि ऑनलाइन इस क्विज को करने के लिए रजिस्ट्रेशन 2 अप्रैल 2020 से ही आरंभ हो गए थे। इस क्विज के लिए देश भर से करीब 70 पार्टिसिपेंट्स ने आवेदन दिया था। क्विज को दो भागों में एक बार सुबह 9 बजे और शाम 5 बजे गूगल फॉर्म्स के द्वारा आयोजित किया गया। क्विज में फर्स्ट पर जयपुर की अनुराधा दासनि अऊर भोपाल के तनय निगम रहे। वहीं सेकंड पर भोपाल के पर्व भाटिया और थर्ड जम्मू की सिया नागपाल ने प्राप्त किया। 24 मार्च दिन 'बार्ड ऑन द पॉडकास्ट- सोंनेट्स बाय शेक्सपियर और सेल्फ कंपोज्ड सोंनेट्स' का आयोजन शाम 5 बजे होगा।

पूछे गए कुछ सवाल

सौरमंडल के किस अनेक चंद्रमा वाले ग्रह का नाम शेक्सपियर के पात्रों के नाम पर रखा गया या हैं? युरेनस इनमें से कौनसा नाटक रोमन इतिहास के वास्तविक प्रेमियों पर आधारित था? एटनी और क्लियोपेट्रा किसने विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित ओमकारा में इयागो का किरदार किसने निभाया था?  सैफ अली खान