निजी मंडियां खोलने संबंधी अध्यादेश घातक फैसला: दिग्विजय सिंह

निजी मंडियां खोलने संबंधी अध्यादेश घातक फैसला: दिग्विजय सिंह

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मप्र में निजी कृषि उपज मंडियां खोलने का अध्यादेश मनमाना और घातक फैसला है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि इस फैसले से प्रदेश के लाखों किसान, तुलावटी, हम्माल और व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि आज किसान, सूखा, अनियमित मानसून,नकली खाद, बीज आदि समस्याओं से जूझते हुए फसल पैदा कर रहा है। सरकार ने निजी क्षेत्र की मंडियां खोलने के मामले में किसानों से चर्चा करना उचित नहीं समझा। उन्होंने आग्रह किया कि निजी मंडियां खोलने के निर्णय को वापस लेना प्रदेश हित में होगा।