पुलिस ने गिरफ्तार करने की कोशिश में अश्वेत के सिर पर मारी गोली, मौत

पुलिस ने गिरफ्तार करने की कोशिश में अश्वेत के सिर पर मारी गोली, मौत

अटलांटा। अमेरिका में पुलिस कस्टडी में अश्वेत जॉर्ज लॉयड की मौत के मामले पर विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच अटलांटा में एक और अश्वेत को गोली मारने का मामला सामने आया है। मारे गए शख्स की पहचान रेशार्ड ब्रुक्स (27) के तौर पर हुई है। वह एक रेस्टोरेंट के बाहर कार में सो रहा था। रेस्टोरेंट के स्टाफ ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए पहुंची। इसी दौरान ब्रुक्स के सिर पर गोली मारी गई उसके बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना के विरोध में अटलांटा में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं अटलांटा ने पुलिस चीफ एरिका शील्ड्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अटलांटा पुलिस विभाग ने जॉर्जिया ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन को रेशर्ड ब्रूक्स की मौत की जांच करने के आदेश दिए हैं। बता दें कि जॉर्ज की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद अमेरिका में एक पखवाड़े के भीतर यह दूसरा मामला है, जब पुलिस ने किसी अश्वेत की हत्या की है।

इधर अश्वेत व्यक्ति की लाश पेड़ से टंगी मिली

कैलिफोर्निया में एक अश्वेत व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। इस शख्स की पहचान रॉबर्ट फुलर (24) के तौर पर हुई है। रॉबर्ट फुलर की मौत की जांच की मांग के लिए पामडेल में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने यह प्रदर्शन शेरिफ स्टेशन से शुरू किया, जहा उसका शरीर पाया गया था।