भाजपा के लिए राजनीति जनता की सेवा का माध्यम
Politics

ग्वालियर। भाजपा की राजनीति जनता की सेवा करने का माध्यम है और जो राजनीति को जनता की सेवा का माध्यम मानते हैं, इसलिए प्रद्युम्न सिंह तोमर जनता की सेवा करने के लिए ही पार्टी में शामिल हुए हैं। यह बात सांसद विवेक शेजवलकर ने भाजपा कोटेश्वर मंडल की कामकाजी बैठक में कही। रविवार को विनय नगर में आयोजित बैठक में सांसद ने कहा कि प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने मंत्री पद, अपनी विधायकी का त्याग कर भाजपा को प्रदेश में सरकार बनाने का अवसर दिया है और उपचुनाव में सारी की सारी सीटें जीतकर हम सरकार को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में जनता त्रस्त थी। पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि आज कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं, मेरे साथ जो कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं वह काम नहीं करेंगे, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आज हम सब मिलकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे और संगठन मुझें चुनाव लड़ाता है, तो चुनाव जीतने के बाद मैं जनता की सेवा करूंगा। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष , मंडलाध्यक्ष प्रयाग तोमर, पूर्व पार्षद जगत सिंह कौरव, विनोद अष्टैया उपस्थित थे। सोनू राजपूत, राजू सेंगर, शशि शर्मा, चंदू सेन उपस्थित थे।