प्री-मानसून एक्टिविटी बढ़ी, 11 जून से शुरू होगी बारिश

भोपाल । राजधानी सहित प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियों का दौर जारी है। इस दौरान दोपहर-शाम को बारिश हो रही है। वहीं तापमान में भी इजाफा हुआ है। भोपाल का अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 36.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 11 जून से प्रदेश तरबतर हो सकता है। सोमवार को सुबह धूप, लेकिन दोपहर में बादल छाने से उमस रही। सुबह आर्द्रता 67, जबकि शाम को यह घटकर 36% पर पहुंच गई। तापमान में भी परिवर्तन जारी है।
बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का सिस्टम
मौसम वैज्ञानिक पीके साह के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। यह सिस्टम 24 घंटों में बनने की संभावना है। इसके असर से मध्य प्रदेश में 11 जून से फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। विशेषकर ईस्ट एमपी में असर ज्यादा रहेगा, जिसमें जबलपुर, शहडोल संभाग में भारी बारिश के आसार हैं। साथ इंदौर, उज्जैन संभाग में भी अच्छी बारिश हो सकती है। भोपाल में हल्की से मध्यम से बारिश हो राजधानी में सोमवार शाम कई इलाकों में बौछारें पड़ीं। सकती है।
यहां हुई बारिश
सोमवार को प्रदेश के मंडला, इंदौर और जबलपुर में बारिश हुई। जबकि सुबह 8:30 बजे तक खंडवा में 43, धार 14, नौगांव 13.2 और भोपाल में 0.7 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई।
यह रही पारे की चाल
भोपाल में दिनभर तापमान बढ़ते क्रम में बना रहा। इस दौरान सुबह 5:30 बजे 25.6, सुबह 8:30 बजे 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सुबह 11:30 बजे 33, दोपहर 2:30 बजे 34.2 और शाम 5:30 बजे 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।