पर्यटन निगम :आउट सोर्स के 542 कर्मियों को निकालने की तैयारी

भोपाल। मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम ने आउट सोर्स पर पदस्थ 1742 कर्मचारियों में से 542 को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर ली है। इस संबंध में निगम प्रबंधन ने कर्मचारियों को अपनी-अपनी व्यवस्था करने का फरमान जारी कर दिया है। ये कर्मचारी पिछले 10 से 15 सालों से काम कर रहे हैं। प्रबंधन द्वारा तर्क दिया जा रहा है कि कोराना संक्रमण और लॉक डाउन के कारण तीन महीने से पर्यटन विकास निगम का कारोबार पूरी तरह ठप है। ऐसे में निगम की वित्तीय स्थिति भी गड़बड़ा गई है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, आउट सोर्स पर तैनात कर्मचारियों को कम की जा रही है। ये कर्मचारी निगम मुख्यालय, होटलों और प्रदेश भर के निगम के दμतर और इकाइयों में पदस्थ है। प्रबंधन ने आउट सोर्स कंपनी को सूचित भी कर दिया है। सोमवार को पर्यटन निगम की संचालक मंडल की बैठक में हटाने संबंधी प्रस्ताव भी रखा गया। कर्मचारियों ने खोला मोर्चा: इधर, आउट सोर्स पर पदस्थ कर्मचारियों ने प्रबंधन की मंशा की भनक लगते ही प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निगम- मंडल कर्मचारियों के संगठनों से जुड़े निगम मंडल कर्मचारी- अधिकारी समन्वय महासंघ ने इन कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया है।