प्रियंका चोपड़ा हेल्थवर्कर्स को दे रही कंफर्टेबल शूज

प्रियंका चोपड़ा हेल्थवर्कर्स को दे रही कंफर्टेबल शूज

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हेल्थकेयर वर्कर्स का दर्द महसूस किया। उन्होंने फ्रंटलाइन हेल्थकेयर वर्कर्स फुटवियर्स भेजे हैं। इस दौरान कई लोग जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। इनमें बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने लॉस ऐंजिलिस में कोरोना के लिए काम करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स को 10,000 जोड़ी जूते भेजे हैं। साथ ही भारत में हेल्थकेयर प्रफेशनल्स को भी 10,000 जोड़ी फुटवियर्स भेजे हैं। प्रियंका ने उन्हें क्रॉक्स शूज भेजे हैं ताकि घंटों काम करने के दौरान वे कम्फर्टेबल रह सकें। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रियंका ने इस बात का जिक्र भी किया है। प्रियंका और उनके पति निक जोनस लॉकडाउन से प्रभावित हेल्थकेयर वर्कर्स को ही नहीं बल्कि स्टूडेंट्स, महिलाओं, अंडरप्रिविलेज्ड फैमिलीज और बच्चों की भी मदद कर रहे हैं।