पियानो बजाते हुए प्रियंका-निक की तस्वीर को मिले 15 लाख लाइक्स

पियानो बजाते हुए प्रियंका-निक की तस्वीर को मिले 15 लाख लाइक्स

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में अपने हस्बैंड निक जोनस के साथ है। उन्होंने कुछ दिन पहले अपनी मम्मी को बर्थडे इंस्टाग्राम पर विश भी किया था। इंडिया लॉकडाउन की वजह से न आ पाने की वजह से दुख भी जताया था। शुक्रवार को प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर हस्बैंड निक जोनस के साथ पियानो बजाते हुए फोटो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में ब्रिटिश वॉग मैग्ज़ीन को टैग किया है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोटो शूट मैग्ज़ीन के लिए किया गया है। इस फोटो को कुछ ही घंटों में 15 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले।