सादगी से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

celebrated

सादगी से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा के निर्देष पर आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व मे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी का जन्मदिन सादगी से मनाया गया। सिविल हॉस्पिटल ग्वालियर में मरीजों को फल वितरण, आंनद नगर स्थित कांच मिल में नागरिको, महिलाओं, युवाओं को मास्क वितरित करते हुए मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि कोरोना की महामारी की और से चीन द्वारा भारत के सैनिकों को शहीद करने के कारण राहुल गांधी जी का जन्म दिन सादगी से मनाया जा रहा है।

गद्दारी मुक्त नमक का खाना दिया

उधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अचलेश्वर महादेव मंदिर पर गद्दारी मुक्त नमक का खाना बनवाया और उसी पैकेट में रखकर मंदिर पर गरीब लोगों को वितरित किया। इस मौके पर सिद्धार्थ सिंह राजावत उर्फ नंदू ने अपनी टीम के साथ खाद्यान्न बांटा है।

गरीबों का बांटा

खाद्यान्न उधर कांग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष तरुण यादव ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर गरीबों को खाद्यान्न बांटा है। खाद्यान्न बांटने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया।