नाइजीरिया में लॉकडाउन में तीन गुना तक बढ़ गए दुष्कर्म के मामले

नाइजीरिया में लॉकडाउन में तीन गुना तक बढ़ गए दुष्कर्म के मामले

लागोस। नाइजीरिया में कोरोना वायरस लॉकडाउन में महिलाओं के रेप की घटनाएं तीन गुना बढ़ गई हैं। इसके अलावा देश में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। इसी कारण देश में 36 राज्यों के राज्यपालों ने आपातकाल की घोषणा की गई है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ने के कारण पूरे देश में महिला अधिकार से जुड़े कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर # वीआरटायर्ड नाम से एक देशव्यापी अभियान चलाया है। इसके अलावा सड़कों पर भी यहां के कई लोगों ने प्रदर्शन किए हैं।

राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने किया संबोधित

राष्ट्र के नाम एक संबोधन में राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने कहा कि वह रेप की हाल की घटनाओं से परेशान हैं, विशेष रूप से बहुत कम उम्र की लड़कियों के साथ। उन्होंने देश में हो रही लिंग आधारित हिंसा से लड़ने के लिए प्रशासन के संकल्प को दोहराया और आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।