कांग्रेस की चीन भक्ति के आगे राष्ट्र भक्ति ने टेके घुटने: प्रभात

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने पूर्व मुख्य मंत्री कमल नाथ से पूछा है कि वे भारतीय हैं या चीनी। शुक्रवार को मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की चीनभक्ति ने राष्ट्रभक्ति के आगे घुटने टेक दिए हैं। नाथ चीन के समर्थक बनकर वाणिज्य मंत्री के तौर पर काम कर रहे थे।
कम्युनिस्ट पार्टी और भाजपा में समानता कैसे ढूंढ़ने लगे
कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने पूछा है कि शिवराज प्रदेश के नागरिकों की गाढ़ी कमाई खर्च कर चीन जाने का उदेश्य तो निवेश ढूंढ़ना बताते रहे थे फिर वहां कम्युनिस्ट पार्टी और भाजपा में समानता कैसे ढूंढ़ने लगे? उन्होने बताया था कि चीन 4500 करोड़ का निवेश मध्यप्रदेश में करने सहमत हो गया है,वो निवेश कहां लगाया गया है?