कोरोना के 72 सैंपलों की रिपोर्ट जारी राजधानी में मिले दो पॉजिटिव मरीज

कोरोना के 72 सैंपलों की रिपोर्ट जारी राजधानी में मिले दो पॉजिटिव मरीज

भोपाल । भोपाल जिले में बीते तीन दिनों से 17 से 23 कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले रहे थे। गुरुवार को यह आंकड़ा अचानक घटकर दो पर आ गया है। इसके चलते भोपाल की जनता ही नहीं, बल्कि जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी राहत की सांस दी है। अब भोपाल में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। भोपाल में जो मरीज मिले हैं, उनके नाम मुकेश और शिव सिंह है। मुकेश जहां एम्स में भर्ती है, वहीं शिव सिंह चिरायु में भर्ती है। शिवसिंह को गले में खरास है और उन्हें आईसोलेशन में भर्ती रखा गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ नहीं है। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि भोपाल में 72 सैंपलों की जांच रिपोर्ट जारी हुई है। इसमें से दो कोरोना पॉजीटिव मरीज ही मिले हैं। इस तरह कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़कर जिले में 95 पहुंच गई है। भोपाल में कोरोना संदिग्ध 179 मरीजों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें से 72 सैंपल की रिपोर्ट ही जारी हो सकी है, जबकि 107 के लगभग सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। भोपाल में सैंपल रिजेक्ट होने का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। सूत्र बताते हैं कि भोपाल जिले में अब तक लगभग 300 से अधिक सैंपल रिजेक्ट हो चुके हैं। इधर सीएमएचओ ने बताया कि बुधवार को 443 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें से 72 की ही रिपोर्ट आई है। कुछ सैंपल रिजेक्ट भी हुए हैं। गुरुवार को भोपाल में कुल 350 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

अशोक सिंह का नाम दो बार हो गया था सूची में दर्ज

स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम ने भोपाल में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या 96 की जगह 95 होने के पीछे का कारण स्पष्ट करते हुए कहा है कि भोपाल में कोरोना पॉजीटिव मरीज अशोक साहू का नाम दो जगह दर्ज हो गया था, इसलिए एक जगह से उनका नाम हटा दिया गया है। वे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हैं। उनकी जगह मुकेश का नाम दर्ज होना था। वे भी कोरोना पॉजीटिव हैं। मुकेश का नाम गुरुवार को कोरोना पॉजीटिव की सूची में जोड़ा गया है।

आईपीएस अखिल पटेल अंतत: निकले निगेटि

25वीं बटालियन के कमांडेंट और आईपीएस अखिल पटेल के सैंपल की पहली रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। बुधवार देर रात को ही दूसरी रिपोर्ट आई, जो कि नेगेटिव निकली। जांच रिपोर्ट में आईपीएस पटेल को कोरोना निगेटिव घोषित किया।33

भोपाल जिले की स्थिति

कुल पॉजीटिव                       95

जमाती                               20

हेल्थ डिपार्टमेंट                    50

पुलिस डिपार्टमेंट                 12

अन्य                                10

डिस्चार्ज हुए                     2

मृतक                              1

खराब क्वालिटी के कारण रिजेक्ट होता है सैंपल

सैम्पलिंग के दौरान कभी- कभार ऐसा होता है कि लैब टेक्नीशियन्स द्वारा रिसेस न कर पाने की वजह से सैंपल रिजेक्ट हो जाते हैं। जिन सैम्पल को लेने के दौरान उसकी क्वालिटी खराब हो जाती है, वह भी रिजेक्ट की श्रेणी में रखे जाते हैं। हालांकि, कोरोना पॉजीटिव मरीज के संपर्क में आने वाले व्यक्ति का सैंपल तुरंत ले लिया जाता है, जिससे उसका रिएक् जामिनेशन किया जा सके। जिन लोगों के सैंपल रिजेक्ट हुए हैं, उनके सैंपल लेकर दोबारा जांच के लिए भेजे जाएंगे। डॉ. प्रभाकर तिवारी, सीएमएचओ, भोपाल