रोहित ने 80 लाख का दान दिया

रोहित ने 80 लाख का दान दिया
रोहित ने 80 लाख का दान दिया
रोहित ने 80 लाख का दान दिया

 मुम्बई । भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने तेजी से फैल रही कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिये 80 लाख रुपए का योगदान दिया और कहा कि इससे निपटना देश के नागरिकों की जिम्मेदारी है। भारतीय वनडे टीम के उप कप्तान रोहित ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 45 लाख रुपए और मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपए का दान दिया। उन्होंने देश में लगे लॉकडाउन से प्रभावित परिवारों की मदद कर रही ‘जोमैटो फींिडग इंडिया’ को पांच लाख रुपए और सड़क पर आवारा कुत्तों की देखभाल के लिए एक संस्था को पांच लाख रुपए का योगदान किया। रोहित मंगलवार सुबह ट्वीट किया, ‘‘ हमें इस संकट से निपटने की जरूरत है और इसकी जिम्मेदारी हम पर है। मैंने अपनी ओर से प्रधानमंत्री केयर्स फंड में 45 लाख रुपए, मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपए , फींिडंग इंडिया को पांच लाख रुपए और ‘वेल्फेयर आफॅ स्ट्रे ड्रग्स’ को पांच लाख रुपए का योगदान दिया है। हमें अपने नेताओं की सहायता करनी चाहिए। कोविड-19 से देश की लड़़ाई में काफी खिलाड़ियों ने मदद की है। क्रिकेटरों में रोहित महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, कप्तान विराट कोहली, टेस्ट टीम के साथी अजिंक्य रहाणे के साथ सूची में जुड़ गये हैं। महाराष्ट्र इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा जिसमें संक्रमित लोगों की संख्या 225 तक पहुंच गई है।

नीरज चोपड़ा ने तीन लाख रुपए का दान दिया

 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदकधारी भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई के लिये केंद्र और हरियाणा राज्य राहत कोष में कुल तीन लाख रुपए का दान दिया। चोपड़ा इस समय पटियाला में राष्ट्रीय खेल संस्था में अलग रह रहे हैं क्योंकि वह तुर्की से  ट्रैनिंग  के बाद लौटे थे। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदकधारी एथलीट ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने पीएम केयर्स फंड में दो लाख और हरियाणा कोविड राहत कोष एक लाख रुपए का दान दिया है। मुझे उम्मीद है कि हम अपनी क्षमता अनुसार इस समय कोविड-19 से देश की लड़ाई में मदद करेंगे। पानीपत के चोपड़ा ने तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया है जिनका आयोजन अब अगले साल किया जायेगा। 

अनिल कुंबले ने कोविड-19 से लड़ने के लिए दान दिया

पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने कोविड-19 के खिलाफ देश की लड़ाई के लिये मंगलवार को केंद्र और कर्नाटक राज्य राहत कोष में दान दिया। कुंबले ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड- 19 को भगाने के लिये हम सभी को एकजुट होकर इससे लड़ना होगा। मैंने पीएम राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान किया है। 

सानिया मिर्जा ने गरीबों के लिए जुटाए सवा करोड़ रुपए

सानिया मिर्जा ने कोरोना वायरस से पीड़ितों की मदद के लिए सवा करोड़ रुपए की राशि जुटाई है जिसे वे पीएम सहायता कोष में जमा करवाएंगी। सानिया ने कहा कि यह समय समाज सेवा का है हम जितना हो सकें लोगों की मदद करें। उन्होंने अपनी परिचितों के माध्यम से यह राशि जुटाई है, वे गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था भी कर रहीं हैं।