3 महीने बाद न्यूजीलैंड में फिर रग्बी का जोश

3 महीने बाद न्यूजीलैंड में फिर रग्बी का जोश

डुनेडिन (न्यूजीलैंड)। कोरोना महामारी के कारण तीन महीने तक स्थगित रहने के बाद न्यूजीलैंड में शनिवार को रग्बी की वापसी हुई। इसी हफ्ते यह देश कोरोना से मुक्त हुआ है। यहां अब कोरोना का एक भी मरीज नहीं है। शनिवार को रग्बी के स्वागत यहां के लिए फोर्सिथ बर्र स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ जुटी। दर्शकों की संख्या तकरीबन 22,000 थी। सुपर रग्बी टूर्नामेंट का पहले मैच स्थानीय टीम हाईलैंडर्स और हैमिल्टन के चिप्स के बीच खेला गया, जिसके लिए लगभग 20,000 टिकट बिके थे।

इधर, देश में मैकडोनाल्ड्स के रेस्त्रां शुरू

नई दिल्ली। रेस्त्रां खोलने की अनुमति के बाद मैकडोनाल्ड्स ने उत्तर और पूर्वी भारत में अपने आउटलेट्स शुरू कर दिए हैं। कंपनी ने ग्राहकों और कर्मचारियो के लिए 50 से अधिक प्रक्रियाओं में बदलाव किया है। रेस्त्रां मे कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। कर्मचारियों के लिए मास्क और दस्ताने पहनना अनिवार्य है। इसके अलावा कर्मचारी बार-बार हाथ धोते हैं। इसके अलावा रेस्तारांओं में आने वाले ग्राहकों का भी तापमान लिया जाता है।