सिंधिया जानते थे भाजपा विकास के लिए है प्रतिबद्ध
BJP

ग्वालियर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का चेहरा दिखा कर और जनता से झूठे वादे कर कांग्रेस सत्ता में आई थी। सत्ता में आते ही एक भी वादा पूरा नहीं किया। इसी बात से उन्हें घुटन हो रही थी, इसी वजह से वे भाजपा में शामिल हुए। क्योंकि वे जानते थे, केवल भाजपा ही विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात आज ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर ने रामकृष्ण मंडल एवं सावरकर मंडल की कामकाजी बैैठक में कही। बैठक में सांसद ने कहा कि पूर्व मंत्री के आने से आज भाजपा की ताकत बढ़ी है और मध्य प्रदेश में कांग्रेस समाप्त होने की कगार पर है और आने वाले उपचुनाव में हम पार्टी के कार्यकर्ता और भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के नेता एवं कार्यकतार्ओं के साथ मिलकर बड़ी जीत दर्ज कर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को मजबूती प्रदान करेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, डॉ सतीश सिंह सिकरवार विशेष रूप से उपस्थित रहे।