शिवराज सिंह जहां भी जाएंगे, वहां झूठी घोषणाएं ही करेंगे

शिवराज सिंह जहां भी जाएंगे, वहां झूठी घोषणाएं ही करेंगे

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि शिवराज सिंह जहां भी जाएंगे, वहां कोई न कोई ऐलान, झूठी घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह वापस प्रचार-प्रसार की राजनीति करेंगे, बड़े-बड़े ऐलान किए जाएंगे। हम मजदूरों को इतना पैसा दे रहे हैं। कैसे प्रवासी मजदूर भटकते रहे, हम सभी ने देखा, किसी को कुछ पैसा मिला क्या। यह बात नाथ ने शुक्रवार को सैलाना में दिवंगत प्रभुदयाल गहलोत की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कही। मंत्रिमंडल के गठन व उसको लेकर भाजपा में आक्रोश के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह भाजपा का अंदरूनी मामला है। यह सौदे की सरकार है, सौदे का मंत्रिमंडल है। 33 मंत्रियों में से 14 मंत्री ऐसे हैं जो वर्तमान में विधायक भी नहीं है, तो यह सौदा नहीं है तो और क्या है। यह मप्र का अपमान कर रहे हैं।