लॉकडाउन में सामने आया सोनम, सोहा का फोटोशूट

सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशनिस्टा हैं और यह बात उन्होंने एक बार फिर अपनी फोटोज से साबित कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज और पोस्ट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इनमें सोनम बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। सोनम ने एक क्रीम कलर का गाउन पहन कर इंस्टा पर शेयर की हैं। सोनम कपूर बी-टाउन दीवा हैं। वह अपने स्टाइल्स और फैशन चॉइस के लिए जानी जाती हैं। इन तस्वीरों सोनम बेहद ग्लैमरस और स्टनिंग नजर आ ही हैं। सोनम को आखिरी बार फिल्म 'जोया फैक्टर' में देखा गया था। वहीं सोहा अली खान हमेशा से अपनी स्टाइल के कारण फॉलो की जाती हैं। सोहा ने भी अपना फैशन शूट अपलोड किया है जिसमें वो गाउन पहने हुए नजर आ रही हैं। सोहा को यह शाही लुक पसंद करने वाली लेडीज के लिए नया आॅप्शन बन सकता है।