सुशांत की खुदकुशी की पुष्टि, दोस्तों से की जा रही पूछताछ

मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की ही पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना बताया गया है। गले पर फंदे के निशान को छोड़कर उनके शरीर पर किसी तरह के घाव और चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अगर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड किया तो इसके पीछे की वजह क्या थी? इधर, महाराष्टÑ के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट खुदुकशी की बात कह रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि सुशांत की मौत की वजह डिप्रेशन और व्यावसायिक दुश्मनी थी। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच करेगी।
सुशांत मामले में अब तक 17 लोगों से हुई पूछताछ
सुशांत के फ्लेट पर सोमवार को फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम पहुंची थी। इस मामले में पुलिस ने सुशांत के दोस्तों के बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा पुलिस अब तक 17 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसमें परिवार के कुछ सदस्य भी शामिल हैं।
महेश शेट्टी, रिया चक्रवर्ती से की पूछताछ
सूत्रों ने कहा कि पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के दोस्तों रिया चक्रवर्ती और महेश शेट्टी से भी पूछताछ की है और कुछ और लोगों के पूछताछ किए जाने की संभावना है। जांच के तहत बांद्रा पुलिस स्टेशन, अपराध शाखासीआईडी और फोरेंसिक विभाग की अलग-अलग टीमों ने राजपूत के बांद्रा स्थित μलैट का दौरा किया। आज सुबह सुशांत सिंह राजपूत के पिता और उनका परिवार पटना से मुंबई पहुंचा, बांद्रा में उनके घर का दौरा किया और बाद में उनके पार्थिव शरीर का दावा किया। सुशांत सिंह राजपूतके पार्थिव शरीर का विले पार्ले श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी, पुलिस और उनके कुछ प्रशंसक मौजूद थे।
बहार: सुशांत की चचेरी भाभी ने सदमे में तोड़ा दम
पूर्णिया। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के गम को बिहार में उनकी चचेरी भाभी सुधा देवी बर्दाश्त नहीं कर सकीं। इस खबर से सदमे में आई सुधा की भी मौत हो गई। उनकी मौत ठीक उस वक्त हुई, जब मुंबई में सुशांत का अंतिम संस्कार संपन्न हो रहा था। जानकारी के अनुसार, सुधा देवी ने अपने देवर की मौत की खबर मिलने के बाद से ही खाना-पीना छोड़ दिया था। वे सुशांत सिंह राजपूत के पैतृक गांव पूर्णिया के मलडीहा में रहती थीं। वे पहले से ही बीमार चल रही थीं और सुशांत की खबर मिलने के बाद वे बेहोश हो गई थीं।