दिन भर निकली धूप, पारा 34 पर पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त

The day turned out to be sunny, the effect of western disturbance on mercury 34 ended

दिन भर निकली धूप, पारा 34 पर पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त

ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल संभाग में पश्चिम विक्षोभ का असर समाप्त होते ही रविवार को महानगर का आसमान साफ रहने व सुबह से शाम तक चटक धूप निकलने से दिन व रात के तापमान में क्रमश: 2.1 व 0.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ कर दर्ज हुए हैं। जिससे लोगों को गर्मी का अहसास होते ही पंखों के स्विच आॅन करने पड़े, तब लोगों को ठंडी हवाएं मिलने से आराम मिला। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान ग्वालियर-चंबल संभागों के जिलो ंमें मौसम शुष्क रहने की संभावना है। रविवार की सुबह जैसे ही लोग नींद से जागकर कमरों से बाहर निकले तो वातावरण में ठंडी हवाएं अपना असर दिखा रही थीं, लेकिन जैसे ही भगवान भास्कर ने सूर्योदय के साथ ही अपनी किरणें धरती पर बिखेरीं, वैसे ही वातावरण में सर्दी का असर जाता रहा है और कुछ ही देर में लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। दोपहर 2 बजे के लगभग पारा 34.0 डिग्री सेल्सियस के अंक को छू गया। इसके बाद पारे ने भी नरमी दिखाते हुए शाम 5.20 बजे 32.2 डिग्री सेल्सियस के अंक पर उतर गया। इस दौरान सुबह से शाम तक हवाएं थमीं रहने से धूप का असर कायम रहा। मौसम विभाग ने रविवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा व न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।