तीसरे दिन भी प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा

weather

तीसरे दिन भी प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा

ग्वालियर। ग्वालियर आषाढ़ महीना लगे हुए 13 दिन हो गए है और प्रदेश भर में अधिकांश शहरों में मानसून दस्तक दे चुका है, लेकिन ग्वालियर में अभी भी मई जैसी गर्मी पड़ रही है। बीते दिन गुरुवार का दिन प्रदेश भर में सर्वाधिक तपा है। वहीं दिन के तापमान में 1.1अंक की और अधिख बढ़त हुई, जिससे दिन का तापमान 43 डिग्री पार हो गया है। यह तापमान इस महीने का सर्वाधिक तापमान है। यहां बता दें कि इसी महीने में बीते 4 जून को दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस आ चुका है और इसके बाद तापमान में बढ़ने और उतरने का क्रम बना रहा। केवल 4 दिन पहले ही 14 जुन को दिन का तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। लेकिन उसके बाद लगातार तापमान में इजाफा होता गया और गुरुवार को यह नतीजा निकला कि इस महीने का सर्वाधिक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हो गया। उल्लेखनीय है कि बीते माह 28 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जबकि 27 मई को 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज होकर इस साल का रिकार्ड तोड़ा था। स्थानीय मौसम कार्यालय के मुताबिक प्रदेश भर में सर्वाधिक ग्वालियर शहर इस समय गर्म बना हुआ है। ग्वालियर में पश्चिमी हवा चलने से एक बार फिर गर्म हवा झुलसाने वाली प्रतीत हो रही है और जब तक बारिश नहीं हो जाती, तब तक दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना कम ही है। दैनिक तापमान पर नजर डालते हुए बताया कि बीते दिन बुधवार को दिन का तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, यह सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था, जबकि गुरुवार को 11 अंक बढ़कर दिन का तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी तरह बीते दिन न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस आ गया था, लेकिन गुरुवार को 0.4अंक बढ़कर 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। गुरुवार को सुबह की आद्रता 60 प्रतिशत आंकी गई, यह सामान्य से 1 प्रतिशत अधिक हैं, जबकि शाम की आद्रता 27 प्रतिशत आंकी गई, सामान्य से 7 प्रतिशत अधिक है। वहीम दिन में पश्चिमी हवा चली, जिस की गति 6 किमी प्रति घंटा रफ्तार रही। इस इस सीजन में अब तक 22.4 मिमी बारिश हो चुकी हैं, जबकि बीते वर्ष 18 जून तक केवल 9 मिमी बारिश हुई थी। वहीं इस साल बीते वर्ष की अपेक्षा मानसून 1 दिन पहले आने की संभावना है, फिर भी 22 से 25 जून तक ग्वालियर अंचल में मानसून दस्तक दे देगा। दिन के तापमान में लगातार इजाफा होने पर उन्होंने बताया कि ग्वालियर में जून माह का दूसरा सप्ताह भी अधिक तपता है। उधर पश्चिमी हवाएं भी आ रही हैं, जिससे ग्वालियर का तापमान पुन: 43 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है, लेकिन अब धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आना संभव है।