अध्यक्षीय दीर्घा में भी हो सकती है विधायकों के बैठने की व्यवस्था

अध्यक्षीय दीर्घा में भी हो सकती है विधायकों के बैठने की व्यवस्था

भोपाल। मप्र विधानसभा का मानसून सत्र जुलाई अंत तक संभावित है। इस दौरान सदन की तस्वीर बदली नजर आएगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग पर फोकस रहेगा। ऐसे में सेंट्रल हाल में सभी मंत्रियों और विधायकों का बैठ पाना मुश्किल होगा। सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए सेंट्रल हॉल में बैठक व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। विधायकों को अध्यक्षीय दीर्घा और अधिकारी दीर्घा में बैठाने के इंतजामों पर विचार किया जा रहा है। सत्र की अधिसूचना जारी होने के बाद इन विकल्पों पर फैसला होने की संभावना है। विधानसभा का मौजूदा सदन अविभाजित मध्य प्रदेश के 320 विधायकों की संख्या के हिसाब से बना था। विभाजन के बाद 230 विधायक यहां बैठ रहे हैं। लेकिन हाल ही में 22 विधायकों के इस्तीफे और दो विधायकों के निधन से 24 सीटें रिक्त हैं। ऐसे में 206 विधायकों की बैठक व्यवस्था में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाना है।