सिक्किम का ये शहर प्राकृतिक नजारों के लिए है मशहूर

tourism

सिक्किम का ये शहर प्राकृतिक   नजारों के लिए है मशहूर

सिक्किम भारत की खूबसूरत जगहों में से एक है। आज हम आपको यहां के खूबसूरत शहर गंगटोक के बारे में बताने जा रहे हैं। गंगटोक पूरी दुनिया में प्राकृतिक नजारों और सुंदर दृश्यों के लिए जाना जाता है। आपको बता देें गंगटोक सिक्किम की राजधानी होने के साथ ही यहां का सबसे बड़ा शहर भी है। यहां से कंचनजंगा के खूबसूरत दृश्य देखते ही बनते हैं। कंचनजंगा पर्वत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी चोटी है।

 नाथुला पास

गंगटोक की खूबसूरत जगहों में से एक है। ये भारत और चीन की अंतरराष्ट्रीय सीमा है। इस सीमा पर बिना पास के प्रवेश करने नहीं दिया जाता है। यहां जाने के लिए एक परमिट की आवश्यकता होती है। यहां पर स्थित त्सोंगमो झील आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। ये झील इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है।

एमजी रोड

    एमजी रोड गंगटोक में बहुत मशहूर है। इस रोड़ को गंगोटक का दिल भी कहा जाता है। यहां की खास बात ये है कि यहां पर एक भी गाड़ी नहीं चलती है। इस रोड़ पर सिर्फ पैदल यात्रा ही की जा सकती है। एमजी रोड़ यहां की प्रमुख मार्केट है। गंगटोक में इस मार्केट को शॅापिंग करने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है।

ताशी व्यू पॅाइंट

    गंगटोक में कई ऐसे पॅाइंट हैं जहां से माउंट सनिलोच और कंचनजंगा पर्वत के खूबसूरत नजारे देखे जा सकते हैं। ताशी व्यू पॅाइंट इन्हीं में से एक है। यहां से बर्फ से ढके पहाड़ों के नजारे देखते ही बनते हैं। ताशी व्यू पॅाइंट चारों तरफ से खूबसूरत पहाड़ों और बादलों से घिरा हुआ है। इस जगह से हिमालय भी साफ दिखाई देता है।

सेवेन सिस्टर्स वॅाटरफॅाल

    गंगटोक में बेहद ही खूबसूरत वॅाटरफॅाल है जिसे सेवेन सिस्टर्स के नाम से जाना जाता है। ये वॅाटरफॅाल अपनी खूबसूरती के लिए पूरे भारत में मशहूर है। बारिश के मौसम में इस वॅाटरफॅाल की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। 

त्सुक ल खंग मोनेस्ट्री मठ

    अध्यात्म की दृष्टि से इस जगह का बहुत अधिक महत्व है। त्सुक ल खंग मोनेस्ट्री गंगटोक में रॉयल पैलेस है जिसके अंदर एक मठ भी है जिसे त्सुक ल खंग मोनेस्ट्री मठ के नाम से जाना जाता है। ये मठ अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इतिहासकारों के अनुसार इस मठ को गंगटोक के 9 वें राजा थेथुटोब नामग्याल के शासन में निर्मित किया गया था।