हजारों लीटर सेनेटाइजर बनाया पर दिया सिर्फ एक बार

हजारों लीटर सेनेटाइजर बनाया पर दिया सिर्फ एक बार

भोपाल। भोपाल रेल मंडल द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, जिसमें ड्यूटी पर लगाए गए रेलकर्मियों के लिए मास्क, सेनेटाइजर, दस्ताने, साबुन आदि की उपलब्धता बनाए रखने के लिए करीब भोपाल रेल मंडल में 3750 लीटर सेनेटाइजर और करीब 22,967 मास्क भी बनाए। रेलवे की मानें तो उन्होंने मंडल के सभी लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट को मास्क, सेनेटाइजर, साबुन और ग्लव्ज की एक सेटी किट (इसके अंदर 50 एमएल की सेनेटाइजर बॉटल शामिल होती है) भी उपलब्ध कराई गई। दूसरी तरफ लोको पायलेट्स की मानें तो यह सेटी किट उन्हें ढाई महीने में एक बार ही उपलब्ध कराईं गईं जब श्रमिक स्पेशल ट्रेनें शुरू की गईं थीं। मंडल में हैं 1,250 लोको पायलेट: भोपाल रेल मेंडल में करीब 1,250 लोको एवं सहायक लोको पायलेट हैं अगर गार्ड्स को मिलाया जाए तो यह संख्या 2000 के पार होती है। इन सभी को सेनेटाइजर सहित यह किट सिर्फ एक बार ही उपलब्ध कराई गई है।