टोक्यो ओलिंपिक जिम्नास्टिक टेस्ट रद्द , शुक्रवार को पहुंचेगी मशाल

टोक्यो ओलिंपिक जिम्नास्टिक टेस्ट रद्द , शुक्रवार को पहुंचेगी मशाल

टोक्यो। टोक्यो ओलिंपिक के आयोजकों ने बुधवार को कहा कि चार और पांच अप्रैल को होने वाला जिम्नास्टिक टेस्ट टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया है। आयोजकों ने कहा कि जापान जिम्नास्टिक संघ ने लयबद्ध जिम्नास्ब्टिक आल अराउंड विश्व कप रद्द कर दिया है। कोरोना वायरस महामारी के बावजूद टोक्यो ओलिंपिक के आयोजकों और आईओसी ने बार बार कहा है कि ओलिंपिक 24 जुलाई से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे, लेकिन एक स्थानीय सर्वे में 70 प्रतिशत जापानियों ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि खेल समय पर होंगे। ओलिंपिक मशाल शुक्रवार को यूनान से विमान से यहां पहुंचेगी । चार महीने तक चलने वाली मशाल रिले 26 मार्च को शुरू होगी ।