एफबी पर देखें मानव संग्रहालय

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय ने लोगों को डिजिटल रूप से जोड़ने के उद्देश्य से भोपाल स्थित अपने 200 एकड़ के परिसर में प्रदर्शित प्रादर्शों को ऑनलाइन दिखाने के लिए एक सीरीज शुरू की है। इसके तहत वीथि संकुल की दीर्घा-3 को इसकी मूल जानकारी एवं छायाचित्रों एवं वीडियो सहित ऑनलाइन प्रस्तुत किया गया है। वीथि संकुल अंतरंग प्रदर्शनी भवन में 12 दीर्घाएं हैं जो, कि मानव के जैवसांस्कृत् िाक विकास को प्रदर्शित करती हैं। इसमें मुख्यत: प्रागैतिहासिक कालीन मानव जीवन के साथ-साथ समकालीन सामाजिक जीवन की अवस्थाएं, उनके जीवन यापन के तरीके, कलाएं, पूजा-पाठ, वैवाहिक गतिविधियां, आभूषणों की विविधताएं लोक तथा जनजातीय संगीत वाद्ययंत्र, प्रदर्शनकारी कलाओं, मुखौटों, आध्यात्मिक क्रिया कलापों के साथ-साथ देश के उत्तर पूर्वी राज्यों की संस्कृतियों के प्रादर्शो को दिखाया गया है। प्रस्तुत प्रदर्शनी ‘लिंगो यात्रा’ पर आधारित है। इसमेें भारत के एक प्रमुख जनजातीय समूह ‘गोंड’ तथा उनकी उपजातियों के जीवन दर्शन की एक झलक है। प्रदर्शनी में एक बड़े हिस्से में वर्तमान छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर तथा आसपास के जिलों में मनाए जाने वाले उत्सव कोयतोर यात्रा-लिंगो यात्रा पर्व को प्रदर्शित किया गया है।
यहां विजिट करें : इस ऑनलाइन गैलरी का मकसद पारंपरिक जीवन शैली की सौंदर्यात्मक विशेषताओं, स्थानीय ज्ञान और संस्कृति की आधुनिक समाज के साथ निरंतर प्रासंगिकता को उजागर करना है। दर्शक ऑफिशियल वेबसाइट grms.com एवं फेसबुक www.facebook. com/ onlineI के माध्यम से संग्रहालय घर बैठे देख सकते हैं।