विक्रांत कॉलेज ने संयुक्त राष्ट्र संघ के साथ आयोजित की ग्लोबल ई-क्विज

Vikrant College

विक्रांत कॉलेज ने संयुक्त राष्ट्र संघ के साथ आयोजित की ग्लोबल ई-क्विज

ग्वालियर। विक्रांत कॉलेज ने संयुक्त राष्ट्र संघ के तत्वाधान में बायोडायर्वसिटी विषय पर विश्व स्तरीय ई-क्विज प्रतियोगिता विक्रांत बायोडायर्वसिटी ग्लोबल ई-क्विज का आयोजन किया। प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागियों ने भाग लिया एवं बायोडायर्वसिटी के बारे में क्विज के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष इस उत्सव को मनाने हेतु विश्व के एक देश को मेजबानी का अवसर दिया जाता है। इस वर्ष यूनाइटेड नेशन द्वारा कोलंबिया एवं जर्मनी को चुना गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ग्लोबल ई-प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। विक्रांत कॉलेज के छात्रों के लिए पर्यावरण के संरक्षण हेतु वाटर फॉर इन्वायमेंट विषय पर आॅनलाइन व्याख्यान भी आयोजित हुआ जिसमें विशेषज्ञ सुधीन्द्र मोहन शर्मा (एडवाइजर, वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट) ने पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित करने के विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया।