लॉकडाउन में मां से दूर रह रहीं प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा पर किया बर्थ डे विश

कोरोना वायरस जबसे दुनियाभर में फैला है तबसे सभी का जीवन किसी ना किसी तरह से प्रभावित जरूर हुआ है। क्या त्योहार, क्या किसी का जन्मदिन, क्या जश्न क्या खुशहाली, सब कुछ फीका पड़ गया है। हर आदमी अपने घर के अंदर ही रहना चाह रहा है और सभी के मन में कहीं ना कहीं एक दहशत जरूर है। लोग घरों पर ही अपना जन्मदिन मना रहे हैं. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का आज जन्मदिन है। मगर कोरोना वायरस की वजह से प्रियंका अपनी मां के पास नहीं पहुंच पाई हैं. हालांकि उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए मां को विश किया है। प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर कर मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। वीडियो दरअसल कुछ तस्वीरों का कोलाज है, जिसमें प्रियंका की अपने मां के साथ क्यूट बॉन्डिंग नजर आ रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा- मेरी रीढ़ की हड्डी, मेरी ताकत, मेरी 3 एम की कॉल, मेरी प्रेरणा, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी मां, मेरा सब कुछ। जन्मदिन मुबारक हो मां। मैं जल्दी ही आपसे मिलूंगी, ढेर सारा प्यार।