दिल्ली में यमुना किनारे जमा हुए हजारों प्रवासी मजदूर

दिल्ली में यमुना किनारे जमा हुए हजारों प्रवासी मजदूर

नई दिल्ली । दिल्ली में कश्मीरी गेट के पास गार्डन में और युमना नदी के किनारे हजारों की संख्या में दिहड़ी मजदूर जमा हो गए। हालांकि बाद में प्रशासन ने बसों में बिठाकर अलग-अलग शेल्टर होम में ले जाया गया। मजदूरों का कहना है कि उन्हें खाना और पानी नहीं मिल रहा है, जिससे हम परेशान हैं। 

केजरीवाल ने कहा रहने-खाने की कोई कमी नही 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी किनारे मजदूरों के जुटने की इस घटना पर ट्वीट किया है। केजरीवाल ने कहा, यमुना घाट पर मजदूर इकट्ठा हुए। उनके लिए रहने और खाने की व्यवस्था कर दी गई।