मानसून का यलो अलर्ट बूंदाबांदी हुई आज भारी बारिश की संभावना

मानसून का यलो अलर्ट  बूंदाबांदी हुई आज भारी बारिश की संभावना

जबलपुर ।  शहर में इस बार मानसून जल्द ही आमद दर्ज कराएगा, इससे पहले प्रदेश के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किस गया है, जिसके चलते गरज, चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।वहीं जबलपुर सहित इंदौर, होशंगाबाद संभाग में तेज बारिश के आसार भी बन रहे हैं। अलसुबह व देर शाम को हुई बंदाबांदी ने उमस से हल्की राहत तो दी मगर लोगों की बेचैनी खत्म नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि मानसून के पहले ही तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिले में मौसम में आए बदलाव के बाद गर्मी के साथ साथ उमस भी बढ़ी है, जिससे बारिश होने की संभावना प्रबल है। वहीं जबलपुर सहित कई जिलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार जल्द ही मानसून दस्तक देगा। इसके साथ ही तेज हवाओं और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। हालांकि प्री मानसून का दौर तो प्रदेश में चल ही रहा है। मौसम विभाग का यह भी कहना है कि मानसून की एन्ट्री का इस बार 15 की जगह 14 जून रविवार को हो सकती है।

ऐसा रहा शनिवार को मौसम का मिजाज

शनिवार को अधिकतम तापमान 35.2डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26डिग्री रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री कम रहा। आर्द्रता 84 प्रतिशत रही। सूर्योदय सुबह5.24 व सूर्यास्त शाम6.57 बजे हुआ। हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिमी 6किमी प्रति घंटे रही। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा व ज्यादातर जगह सामान्य वर्षा हो सकती है।