दुनिया में 43 दिन में बढ़े 1 करोड़ मरीज

दुनिया में 43 दिन में बढ़े 1 करोड़ मरीज

नई दिल्ली । भारत में कोरोना का संक्रमण का तेजी से बढ़ना चिंता की वजह बना हुआ है। हालांकि, इसी बीच एक अच्छी खबर भी सामने आई है। देश में अब कोरोना रिकवरी रेट 69.33% हो गया है। यानी हर 100 कोरोना मरीजों में 70 ठीक हो रहे हैं। देश में अब तक 15.80 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। भारत में कोरोना के 22.66 लाख केस सामने आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 6.41 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। देश में एक्टिव केस की दर 28.66% है। वहीं, कोरोना डेथ रेट सिर्फ 2% है। यानी हर 100 मरीजों में सिर्फ 2 की मौत हो रही है।

 दुनिया भर के आधे से ज्यादा मरीज अमेरिका, ब्राजील और भारत में है

नई दिल्ली। दुनिया में सोमवार को कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ के पार हो गया है। 31 दिसंबर को वुहान में पहला मामला सामने आने के बाद 1 करोड़ केस होने में 180 दिन लगे। वहीं केवल 43 दिन में ही मरीजों का आंकड़ा 1 करोड़ से बढ़कर दो करोड़ के पार हो गया। कुल मामलों में केवल अमेरिका, ब्राजील और भारत में ही 50%यानी 1 करोड़ से ज्यादा मरीज हैं।

 भारत में हर मिनट हो रही करीब 500 जांच 

देश में भले ही कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है, लेकिन राहत की बात यहै कि अब यहां रोजाना 7 लाख से ज्यादा जांच हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक कुल 2,45,83,558 कोरोना के टेस्ट हुए हैं, जिसमें पिछले 24 घंटे में 7,19,364 टेस्ट किए गए थे। ऐसे में देखा जाए तो भारत अब औसतन एक मिनट में 500 टेस्ट कर रहा है। उन्होंने बताया कि जिनती जांच देश में हो रही है, उसमें सिर्फ 10 प्रतिशत के करीब ही सैंपल पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।