शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर गिरी गाज

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर गिरी गाज

इंदौर। यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर 50 दो पहिया तथा चार पहिया वाहन जब्त किए हैं। यह अभियान आगे भी सतत जारी रहेगा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात प्रबंधन महानगर इंदौर) महेश चंद जैन ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले गैर जिम्मेदार वाहन चालकों पर सतत कार्यवाही के लिए एक अभियान शुरू किया है। ब्रीथ एनालाइजर मशीन के साथ चेकिंग पॉइंट लगाकर कार्यवाही की जा रही है। बंगाली चौराहा, कनाड़िया क्षेत्र, रोबोट चौराहा, निपानिया पर चेकिंग की गई है। इसके अलावा चोइथराम मंडी चौराहा पर भी कार्यवाही की गई। निर्देशानुसार 50 दो पहिया तथा चार पहिया वाहन जब्त किये गये। ऐसे गैर जिम्मेदार वाहन चालकों के वाहन जब्त कर उनके विरुद्ध कम से कम जुर्माना 10 हजार रुपये देय होता है। किसी भी वाहन चालक को ऐसी अप्रिय स्थिति का सामना ना करना पड़े।