लोस : उत्तर-पूर्व-पश्चिम में भगवा, साउथ में इंडिया गठबंधन हावी

लोस : उत्तर-पूर्व-पश्चिम में भगवा, साउथ में इंडिया गठबंधन हावी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव होने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं है। इंडिया टुडे ग्रुप ने सी-वोटर के साथ मिलकर 2024 के लोकसभा चुनाव में देश का मूड समझने की कोशिश की। इसके लिए एक सर्वे किया गया। ये सर्वे सभी 543 लोकसभा सीटों पर हुआ। डेढ़ महीने तक चले इस सर्वे में करीब डेढ़ लाख लोगों को शामिल किया गया। 35 हजार लोगों से सीधे बात की गई। मूड आॅफ द नेशन सर्वे के मुताबिक, अगर आज चुनाव हों तो एनडीए हैट्रिक लगा सकती है। 543 में से एनडीए को 335 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि, इंडिया ब्लॉक के खाते में 166 सीटें जा सकतीं हैं। अन्य को 42 सीटें मिल सकती हैं। इनमें से बीजेपी अकेले दम पर 304 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। कांग्रेस को 71 और अन्य के खाते में 168 सीटें आ सकतीं हैं।

3 राज्यों में बनी इखढ सरकार, वहां के हाल

हाल ही में बीजेपी ने हिंदी पट्टी के तीन बड़े राज्य- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सरकार बनाई है। इन तीनों ही राज्यों में बीजेपी बड़ी जीत हासिल करती नजर आ रही है। इन तीनों राज्यों में 65 लोकसभा सीटें आतीं हैं, जिनमें से 62 सीटों पर बीजेपी को जीत मिलने का अनुमान है।

मप्र: 29 में 27 पर BJP

मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटें आतीं हैं। पिछले चुनाव में बीजेपी ने एमपी की 28 सीटें जीती थीं। इस बार बीजेपी को यहां की 27 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें मिलने की संभावना है। सर्वे में मध्य प्रदेश में बीजेपी को 58 फीसदी से ज्यादा जबकि कांग्रेस को 38.2 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. 2019 में मध्य प्रदेश में एनडीए को 48.4%, यूपीए को 34.8% वोट मिले थे। बीजेपी को 58.5%, कांग्रेस को 34.8%, बीएसपी को 2.4%, अन्य को 3.7 फीसदी वोट मिले थे।

छग: 11 में 10 पर BJP

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने यहां की 11 में से 9 सीटें हासिल की थीं। मूड आॅफ द नेशन सर्वे के मुताबिक, इस बार बीजेपी 10 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। कांग्रेस को महज एक सीट पर ही जीत मिलती दिख रही है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी का वोट शेयर बढ़कर 53.9 फीसदी पहुंच गया है, जबकि कांग्रेस के खाते में 38.2 फीसदी वोट ही मिल रहे हैं। वहीं अन्य के खाते में 7-8 फीसदी वोट जा रहे हैं।

राजस्थान: सिर्फ बीजेपी

बीते लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटें जीती थीं। इस बार भी बीजेपी क्लीन स्वीप करती दिख रही है। सर्वे में बीजेपी को सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है। राजस्थान में बीजेपी का वोट शेयर 58.6 प्रतिशत मिलता दिख रहा है। जबकि कांग्रेस के खाते में करीब 35 फीसदी वोट जा रहा है। 2019 के चुनाव में एनडीए में शामिल हनुमान बेनीवाल ने हनुमानगढ़ सीट से जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में उन्होंने एनडीए का साथ छोड़ दिया था। 2019 में बीजेपी को 24 सीटें मिली थीं और 59.1 प्रतिशत वोट हासिल किए थे।

तमिलनाडु में इंडिया करेगा क्लीन स्वीप :

तमिलनाडु में इंडिया ब्लॉक को 47 फीसदी और एनडीए को 15 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। 2019 की तुलना में एनडीए का वोट शेयर बढ़ा है, जबकि इंडिया का घटा है। बीते चुनाव में एनडीए को 12 फीसदी और इंडिया ब्लॉक में शामिल पार्टियों को 53 फीसदी वोट मिले थे।

केरल में भी इंडिया ब्लॉक की एकतरफा जीत:

इंडिया ब्लॉक को केरल में सभी 20 लोकसभा सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है। केरल में कांग्रेस और लेμट क्लीन स्वीप करने जा रही है। यहां कांग्रेस को 18 और सीएम पिनराई विजयन की अगुवाई वाले एलडीएफ को 2 सीटें मिल सकतीं हैं।