चटक धूप से सूखने लगी नमी, गर्मी की आहट

चटक धूप से सूखने लगी नमी, गर्मी की आहट

ग्वालियर। चटख धूप ने फरवरी के मध्य में ही नमी सूखने लगी है। इससे पारा 32.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यह स्थिति तब है जब राजस्थान से आने वाली पश्चिमी हवाएं (लू) नहीं चली है। 21- 22 फरवरी तक हल्की बारिश की आंशका है इससे आती हुई गर्मी पर कोई असर नहीं होगा। पश्चिम विक्षोभ का असर ग्वालियर -चंबल संभाग पर आने में अभी एकाध रोज और लगेगा तब तक चटख धूप से पारा 30 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 21-22 फरवरी के आसपास हल्की बारिश होने की संभावना है। स्थानीय मौसम का प्रभाव से भी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विज्ञानी प्रसून पुरवार का कहना है कि जिस तरह से अधिकतम तापमान बढ़ रहा है उसे गर्मी की आहट मान सकते हैं। क्योंकि गत रोज भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर था।

5.6 डिसे बढ़ा अधिकतम तापमान

औषत तापमान से यह 5.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। जबकि नमी जो अभी तक 70 से 90 प्रतिशत तक चल रही थी वहीं सोमवार को 47 फीसदी पर आ गई। नमी सूखने से भी गर्मी बढ़े बिना नहीं रहती है। अगर इसी तरह नमी कम होती रही तो फसलों को भी नुकसान देगी। क्योंकि देर से बोबनी वाली गेहूं और सरसों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। कृषि विभाग का कहना है कि नमी की पूर्ति करने के लिए किसानों को स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव करना होगा।