आलिया की रॉकी और रानी 28 अप्रैल को होगी रिलीज

आलिया की रॉकी और रानी 28 अप्रैल को होगी रिलीज

आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकांउट के जरिए फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट पर जानकारी दी है। फिल्म 28 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। आलिया भट्ट ने हाल ही में करण जौहर के पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा,मेरा दिल खुशी और एक्साइटमेंट से भर गया है। इस फिल्म की कहानी हमारी फैमिली ट्रेडिशन की गहरी जड़ों तक जाती है और इसका म्यूजिक लोगों के दिलों को छू लेगा। आलिया ने 6 नवंबर को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया था। इस वक्त वो अपना मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। आलिया के पास काफी प्रोजेक्ट्स हैं इसलिए वो जल्द ही अपने काम पर दोबारा लौट जाएंगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह उनके साथ होंगे।