कैमिला के महारानी बनने का समर्थन

कैमिला के महारानी बनने का समर्थन

लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कहा है कि प्रिंस चार्ल्स के महाराज बनने पर डचेज आॅफ कॉर्नवाल कैमिला महारानी होंगी। एलिजाबेथ ने राष्ट्र के नाम अपने प्लेटिनम जुबली संदेश में कैमिला का समर्थन किया और शाही घराने के भविष्य को आकार दिया। महारानी ने अपनी इच्छा जताते हुए कहा कि प्रिंस चार्ल्स के महाराज बनने पर कैमिला को क्वीन कंसोर्ट के रूप में जाना जाएगा। ताजपोशी के 70 साल पूरे होने पर एलिजाबेथ द्वितीय ने अपनी बहू कैमिला को लेकर अपनी आशाओं को व्यक्त किया। 95 वर्षीय महारानी ने लिखित संदेश में कहा- मैं आपके समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद व्यक्त करना चाहती हूं।

भारत आगमन पर हुआ था जोरदार स्वागत

नई दिल्ली। ताजपोशी के 70 साल पूरे करने वाली ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की भारत यात्रा से भी जुड़ी यादें भी हैं, जब शाही दंपति की झलक पाने के लिए जनवरी 1961 में दिल्ली के रामलीला मैदान में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। वर्ष 1961 में अपने पहले भारत दौरे पर पहुंचीं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ उनके पति प्रिंस फिलिप भी थे।