जुमे की नमाज के बाद कई शहरों में हिंसा

जुमे की नमाज के बाद कई शहरों में हिंसा

नई दिल्ली।  पैगम्बर मोहम्मद पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को कई राज्यों में हिंसा हुई। झारखंड की राजधानी रांची, यूपी के प्रयागराज और सहारनपुर के अलावा कोलकाता तक पथराव और आगजनी हुई, तो दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुए। इस मामले में पहली हिंसा 3 जून को कानपुर में हुई थी। इसलिए एहतियातन वहां धारा 144 लागू कर दी गई थी। लेकिन शुक्रवार को देशभर में सुनियोजित तरीके से हिंसा की गई। भीड़ काबू करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हावड़ा में प्रदर्शनकारियों ने थाना जला दिया। तनाव को देखते हुए रांची में कμर्यू लगा दिया गया है। 

आग लगाई, देसी बम फेंके

उत्तर प्रदेश प्रयागराज में उपद्रवियों ने नमाज के बाद पथराव और अगजनी की। पुलिस के ट्रक में आग लगाने के साथ देसी बमों और से पुलिस पर हमला किया। हालात संभालने एडीजी को बंदूक उठानी पड़ी। पथराव में डीएम, एसएसपी, एडीजी, आईजी घायल हो गए। बाराबंकी, उन्नाव, सहारनपुर, मुरादाबाद, देवबंद समेत कई शहर सुलगे।

झारखंड नमाज के बाद आगजनी और पथराव के चलते पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इसमें 35 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। 7 लोगों को गोली लगी है। दंगाइयों के आगे पुलिस वाले भी बेबस नजर आए। पथराव में एसएसपी समेत कई पुलिस अफसरों को चोटें आई हैं।

???? महाराष्ट्र : मुस्लिमों ने कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया।

???? गुजरात : अहमदाबाद और वड़ोदरा में नूपुर की गिरμतारी के लिए प्रदर्शन ।

???? बंगाल : हावड़ा में उपद्रवियों ने थाने में आग लगाई, भाजपा दμतर तबाह किया।

???? मप्र : छिंदवाड़ा में मुस्लिमों ने जुलूस निकाला नूपुर की गिरμतारी की मांग की।

???? कर्नाटक : बेलगावी में फोर्ट रोड पर एक मस्जिद के पास बिजली के तार से नूपुर शर्मा का पुतला लटका मिला। पुलिस व नगर निगम ने इसे तुरंत हटवा दिया। तेलंगाना और पंजाब में भी प्रदर्शन हुए।

????????अलर्ट जारी : गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी को सतर्क रहने का निर्देश जारी किया है। केंद्र ने कहा है कि उपद्रवी पुलिस अधिकारियों को निशाना बना सकते हैं।

हजारों की भीड़, सभी नई उम्र के लड़के

प्रयागराज के अटला चौराहे पर करीब दो बजे जुमे की नमाज के बाद अचानक सैकड़ों लोग सड़क पर आ गए। इसमें ज्यादातर नई उम्र के लड़के थे। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि उनकी मंशा देख पुलिस जवानों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। बाद में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया।