अयोध्या में 7वां दीपोत्सव, 22.23 लाख दीये जलाकर बना नया गिनीज रिकॉर्ड

अयोध्या में 7वां दीपोत्सव, 22.23 लाख दीये जलाकर बना नया गिनीज रिकॉर्ड

 अयोध्या में 7वां दीपोत्सव मनाया गया। सरयू नदी के 51 घाटों पर कुल 24 लाख दीप जलाए गए। यहां 22 लाख 23 हजार दीप जलाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। यहां लेजर शो के बाद 20 मिनट तक आतिशबाजी भी की गई। सभी 24 लाख दीयों को जलाने के लिए 1 लाख 5 हजार लीटर सरसों के तेल का इस्तेमाल किया गया है। दीपों की गिनती के लिए 2 ड्रोन का प्रयोग किया गया। गौरतलब है कि पिछली बार सरयू तट पर 15.76 लाख दीप जलाने का गिनीज रिकॉर्ड बनाया गया था। पीपुल्स्