कोरोना के लक्षण नजर आने के बाद ऐश्वर्या-आराध्या भर्ती

कोरोना के लक्षण नजर आने के बाद ऐश्वर्या-आराध्या भर्ती

मुंबई। अमिताभ बच्चन कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव आए थे, जिसके बाद उनके परिवार का भी टेस्ट किया गया। जया को छोड़कर परिवार के सभी सदस्य पॉजिटिव पाए गए। अमिताभ और उनके बेटे अभिषेक को नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं अब अमिताभ की बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को भी नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया है। दरअसल ऐश्वर्या और आराध्या के अंदर कोई कोरोना के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे। जिसके चलते दोनों मां बेटी को घर में ही होम क्वारेंटाइन किया गया था। ऐश्वर्या को लगातार बुखार बना हुआ था और गले में दर्द की भी शिकायत थी। ऐश्वर्या में लक्षण दिखने के बाद उनकी बेटी आराध्या बच्चन का भी दोबारा से टेस्ट किया गया है। जिसके बाद दोनों अस्पताल ले जाया गया। वहीं अमिताभ और अभिषेक की हालत इस समय स्थिर बनी हुई है।