रक्षा बंधन पर रामेश्वरम में दिखा सूर्य देव का अद्भुत नजारा

रक्षा बंधन पर रामेश्वरम में दिखा सूर्य देव का अद्भुत नजारा

रामेश्वरम ।  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रामेश्वरम के समुद्री तट पर दोपहर सूर्य की अद्भुत छवि देखने को मिली। तट पर मौजूद लोग सूर्य को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। आसमान में चमकता सूर्य आज कुछ अलग सा दिखाई दे रहा था। सूर्य के चारो ओर चमकता घेरा बना हुआ था, जिसे प्रभामंडल कहते हैं। लोगों ने आधे घंटे से अधिक समय तक आकाश में इस अलौकिक दृश्य का आनंद लिया। सूर्य की बाहरी परतों, जो कि डिस्क (फोटोस्फियर) के ऊपर हजारों किमी. तक फैली होती हैं, उसे प्रभामंडल कहा जाता है। इसका तापमान बहुत अधिक होता है। अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि किस प्रकार प्रभामंडल का तापमान इतना अधिक होता है।