फीफा विश्व कप : पुर्तगाल ने तुर्की को 3-1 से हराया

फीफा विश्व कप : पुर्तगाल ने तुर्की को 3-1 से हराया

पालेर्मो /इटली। यूरोपियन चैंपियन इटली लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप खेलने से चूक गया है। इटली को गुरुवार शाम को प्लेऑफ में नार्थ मेसिडोनिया के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही वह फुटबॉल विश्व कप से बाहर हो गया। इटली को यह हार यूरो 2020 के फाइनल में वेंबली में इंग्लैंड को हराने के आठ महीने बाद मिली है। नार्थ मेसिडोनिया का अब 29 मार्च को पाथ सी क्वालिफाइंग के फाइनल में पुर्तगाल से मैच होगा। इस बीच, क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ने तुर्की को 3-1 से हराकर वर्ल्ड कप में जाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। पुर्तगाल के लिए डी सिल्वा मेनटेइरो ने 15वें, डिएगो जोटा ने 42वें और मथेउस नुनेस ने 90+4वें मिनट में गोल किया। तुर्की के लिए इकलौता गोल बुराक यिल्माज ने 65वें मिनट में किया। एक अन्य मैच में वेल्स ने गैरेथ बेल की गोल की मदद से ऑस्ट्रिया को 2-1 और स्वीडन ने चेक गणराज्य को हराया।