कांग्रेस छोड़ने के 1 माह बाद आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम रेड्डी भाजपा में

कांग्रेस छोड़ने के 1 माह बाद आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम रेड्डी भाजपा में

नई दिल्ली। कांग्रेस को लगातार दूसरे दिन झटका लगा है। भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी ने भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके ठीक दूसरे दिन आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने भाजपा का दामन थाम लिया। दक्षिण की राजनीति में अपने पैर पसारने की तैयारी कर रही भाजपा के लिए यह एक बड़ी सफलता है। रेड्डी ने 12 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस्तीफा भेजा था।

भाई को करी पत्ते की तरह बाहर फेंक देगी भाजपा

एके एंटनी के छोटे बेटे अजीत ने अपने भाई अनिल पर वार करते हुए कहा कि भाजपा अपना काम निकलवाने के बाद उन्हें करी के पत्ते की तरह बाहर निकालकर फेंक देगी। बता दें कि गुरुवार को अनिल एंटनी भाजपा में शामिल हो गए हैं।