25 केस और लगा दो, मैं नहीं डरता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साधा असम के सीएम हिमंत बिस्वा पर निशाना

25 केस और लगा दो, मैं नहीं डरता

बारपेटा। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल असम में है। जहां राहुल गांधी लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर हैं। बारपेटा में राहुल गांधी ने कहा कि वह एफआईआर से डरते नहीं है। दरअसल असम सरकार ने राहुल गांधी समेत कुछ कांग्रेस नेताओं पर गुवाहाटी में भीड़ को भड़काने और सरकारी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान कहा, पता नहीं कहां से उनके (हिमंत बिस्वा सरमा के) दिमाग में आ गया कि वो राहुल गांधी को डरा सकते हैं। जितने केस लगाने हैं, लगा दीजिए, मैं नहीं डरता, 25 केस लगाए हैं, 25 और लगा दीजिए। बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा के 11वें दिन असम के बारपेटा में राहुल गांधी ने एक सभा में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट सीएम करार दिया। उन्होंने कहा, असम के मुख्यमंत्री (हिमंत बिस्वा सरमा) हर समय नफरत फैलाते हैं और आपकी जमीनें छीन लेते हैं।

लोस चुनाव के बाद जरूर करेंगे गिरफ्तार: सरमा

इधर हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी को लेकर बुधवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। असम के सिबसागर जिले के नजीरा में एक कार्यक्रम से इतर सरमा ने कहा, हमने एफआईआर दर्ज कर ली है। एक विशेष जांच दल तμतीश करेगा और उन्हें लोस चुनाव के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।